गायों का झुंड इस कचरे के ढेर में मुंह मारता है
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
निजी अस्पतालों द्वारा खुले में मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। वहीं जिम्मेदारों की इस ओर नजर नहीं जा रही है। आलम यह है कि सेक्टर 19 में न्यायिक परिसर के निकट ही बना कचरा प्वाइंट पर मेडिकल कचरे का ढेर लगा हुआ है। जिस कारण बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
हुडा सेक्टर 19 निवासी राजीव जैन सहित अन्य ने कहा कि यहां आस-पास काफी संख्या में निजी अस्पताल हैं। जहां से मेडिकल कचरे को सरेआम कूड़ेदान में फेंका जा रहा है। जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। अस्पताल संचालक मेडिकल कचरे को इस कूड़ेदान में फेंक देते हैं। जहां आवारा पशु दिन भर इसमें मुंह मारते हैं। विशेष रूप से गायों का झुंड इस कचरे के ढेर में दिन भर मुंह मारता है। जिससे इन गायों के भी बीमार