फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, जिले में हैं 850

Wed, 20 May 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ ड्रगिस्ट एवं केमिस्ट के हड़ताल के आह्वान के चलते बुधवार को जिलेभर के मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। जिले में करीब 850 मेडिकल स्टोर हैं, जिनके बंद रहने से मरीजों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

गुस्साए केमिस्टों का कहना है कि ई-फार्मेसी जैसे ऑनलाइन दवा आपूर्ति से कारोबार आधा हो गया है। इसी के विरोध में यह हड़ताल है। हालांकि अस्पतालों और नर्सिंग होम के भीतर संचालित मेडिकल स्टोर खुले रहने का दावा किया जा रहा है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को दवा उपलब्ध हो सके। मेडिकल स्टोर संचालकों के अनुसार, एसोसिएशन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर है। मेडिकल स्टोर संचालक प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर के हजारों केमिस्ट और दवा वितरक वर्तमान में कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिसका असर न केवल व्यापार बल्कि आमजन के स्वास्थ्य तंत्र पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा प्लेटफॉर्म्स पर पर्याप्त निगरानी नहीं होने के कारण बिना उचित प्रिस्क्रिप्शन के दवाइयों की बिक्री, नकली पर्चियों का इस्तेमाल तथा एंटीबायोटिक और नशीली दवाओं की आसान उपलब्धता जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। यह स्थिति जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है।
विज्ञापन


एक दिन की हड़ताल की सूचना : डॉ. चेतन

ड्रग कंट्रोल ऑफिसर डॉ. चेतन वर्मा ने बताया कि बुधवार को एक दिन के लिए मेडिकल स्टोर बंद रखने की सूचना है। हालांकि आपात स्थिति में दवा लेने में कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि अस्पतालों और नर्सिंग होम के मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। कहा-मरीजों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें