संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। छोटू राम इंडोर स्टेडियम कैथल में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर जूडो, कुराश और हैंडबॉल के पदक विजेताओं को सम्मानित किया। जिला कुराश संघ के महासचिव मनोज कुमार ने बताया कि मास्टर सतबीर गोयत आम आदमी पार्टी नेता ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे और 18 राष्ट्रीय खिलाड़ियों और उनके माता पिता, प्रशिक्षकों को फूल मालाओं और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
बच्चों को पूरी लगन से अपने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर राजकमल ढांडा, राजेश कुमार, प्रशांत राय, दिलावर सिंह, विजय टांक, सुमित शर्मा, संदीप कुमार, सपना जूडो कोच मौजूद रहे।
इनको किया सम्मानित ः जूडो खिलाड़ी काशवी, मनप्रीत, कुराश खिलाड़ी सिमरन, खुशप्रीत, रोहित, अनिल, चिराग, मोहित, लम्हा, हैंडबॉल खिलाड़ी आशीष, खुशी, वंशिका, अनन्या, नवगीत, हरप्रीत, मन्नू को सम्मानित किया।