फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एमडीएन के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में मारी बाजी

Sun, 01 Sep 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। जिला स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में कलायत के एमडीएन स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। टीम ने प्रदर्शन से प्रथम आठ टीमों में जगह बनाई।

स्कूल संचालक डॉ. विजय कांसल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले भर से 18 टीमों ने भाग लिया। प्रथम चरण में सभी टीमों को स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए आमंत्रित किया गया जो की 100 अंकों का था। प्रतियोगिता में एमडीएन स्कूल कलायत की टीम में शामिल सागर, श्रृति व तन्नू भाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम आठ टीमों ने जगह बनाई।
विज्ञापन


इसके बाद मौखिक प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करके जोनल लेवल में स्थान बनाया।
विज्ञापन


विद्यालय में पहुंचने पर विजयी टीम का प्रबंधन समिती सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। डॉ. विजय कांसल ने इस शानदार सफलता का श्रेय प्राध्यापकों के मार्गदर्शन व विद्यार्थियों के अथक प्रयास व मेहनत को दिया। इस अवसर पर डॉ. निशा कांसल, प्राचार्य डॉ. राजकुमार जांगडा, प्राचार्या रजनी कत्याल, अदिति गर्ग, मीना मौण, आरपी यादव व विक्रम गर्ग ने विजेता छात्रों को बैज से सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें