42 कलायत। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाले एमडीएन स्कूल के छात्र छात्राएं
कलायत। एमडीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलायत के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई विधाओं में प्रथम स्थान हासिल किया।
डॉ. विजय कंसल ने बताया कि अंडर-17 रेसलिंग में शुभम और कृतिका, अंडर-14 रेसलिंग में अंशिका, अरनव और सुखमन, अंडर-14 भारोत्तोलन में नंदिनी, अंडर-17 जिम्नास्टिक में वंश और अंडर-17 क्रिकेट में अरमान ने बाजी मारी।
स्कूल प्रशासन ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और पीटीआई नीलम व तरसेम के मार्गदर्शन का परिणाम है। निदेशक डॉ. विजय कुमार, निदेशिका डॉ. निशा कंसल, प्रधानाचार्या रजनी रानी और डॉ. राजकुमार जांगड़ा ने बच्चों को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
डॉ. विजय कुमार ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि शारीरिक फिटनेस व खेल भावना ही समग्र विकास की कुंजी है।