41 कलायत: खंड स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले आरोही स्कूल के बच्चे। स्कूल
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में आरोही स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी
कलायत। आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामगढ़ पांडवा के विद्यार्थियों ने एससीईआरटी हरियाणा एवं डीआरयू विंग, डाइट कैथल के निर्देशानुसार आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई विधाओं में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में पोस्टर मेकिंग, कार्टून मेकिंग, निबंध लेखन और स्लोगन राइटिंग शामिल थीं। कक्षा 6–8 वर्ग में स्लोगन राइटिंग में गौरव प्रथम, पोस्टर मेकिंग में नमन द्वितीय और कार्टून मेकिंग में तमन्ना प्रथम रही। वहीं कक्षा 9–12 वर्ग में आभा देवी (पोस्टर मेकिंग), खुशबू (कार्टून मेकिंग), कोमल (स्लोगन राइटिंग) और आंचल (निबंध लेखन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेता छात्र अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य डॉ. अश्विनी मंगला ने विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई देते हुए कला अध्यापिका सुमिता शर्मा, अंग्रेजी प्राध्यापिका डॉ. रशिमा ग्रोवर, डॉ. गीतू गुप्ता और पूरे स्टाफ की सराहना की।