कैथल। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काले धन पर प्रतिबंध लगाकर चुनाव में धन और बल के साथ जनता के साथ छल करने वालों की आंखें खोल दी हैं। सैनी ने कहा कि विपक्षी नेता माया, मुलायम, ममता और केजरीवाल जैसे लोगों में पीएम के फैसले से बौखलाहट है। सांसद सैनी ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इन लोगों ने आज तक देश और प्रदेश की जनता को गुमराह करके सत्ता सुख प्राप्त किया है। केजरी, मुलायम, माया, ममता इन लोगों की नजर में देश बाद में है, स्वार्थ पहले हैं। जो लोग प्रधानमंत्री के फैसले के विरोध में चुनौती दे रहे हैं कि कुर्बानी देंगे, त्याग करेंगे, इन्हें त्याग और कुर्बानी की परिभाषा सीखनी होगी।
केजरीवाल नेता नहीं अभिनेता हैं। जो सिर्फ नौटंकी करना जानते हैं। सैनी ने कहा कि इन लोगों को देश से सरोकार नही है। ये लोग अपने स्वार्थ साधने के लिये देश की जनता के हितों को भी दांव पर लगा देते हैं। सैनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जरूर इनके काले धंधे इस निर्णय से प्रभावित हुए हैं, तभी तो ये लोग घड़ियाली आंसु बहा रहे हैं। पीएम का निर्णय आम जनता और राष्ट्र कल्याण में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर महेंद्र सिंह सैनी, आशु बिशनगढ़, राजेंद्र स्नेही, रवि डोडाखेड़ी, राजेंद्र प्रतापगढ़, दरबारी लाल चौहान, रामपाल राठी, जिले सिहं पाल, रामकुमार रंबा, कर्मबीर पांचाल, वर्षा सुद, सुरेश गर्ग, अनिल ठाकुर, रामपाल नंबरदार, शुभम भारद्वाज, लवकेश सैनी, नवनीत सैनी, पवन सैनी, जज्गु मिस्त्री, एनपी दहिया, गुरबिंद्र सिहं सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।