कलायत। सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय स्काउट्स कैंप के लिए शिक्षा भारती के 10 विद्यार्थी रवाना हुए। चेयरमैन कुलदीप बिढ़ाण व प्राचार्य जितेन्द्र सिंह ने बताया कि हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की तरफ से जिला स्तरीय कैंप नौ से 13 नवंबर तक आरोही स्कूल सौंगरी गुलियाना में आयोजित किया गया। जिसमें कैथल जिले से लगभग सभी स्कूलों के 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत के 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 7 गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्टेज संचालन प्रतिस्पर्धा में अंजू और अंकुश ने गोल्ड मैडल, रंगीन रात्रि प्रतिस्पर्धा में अनिशा ने गोल्ड मैडल, रंगोली बनाओ प्रतिस्पर्धा में अंजली और नीशू ने गोल्ड मैडल, नृत्य प्रतिस्पर्धा में अंकिता और कमलजीत ने गोल्ड मैडल तथा मु यद्वार व कक्ष सजाओ प्रतिस्पर्धा में शिक्षा भारती की लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि स ाी विजेता प्रतिभागियऱें का हिन्दुस्तान स्क ाउटस एंड गाईडस की तरफ से राज्यस्तरीय कैंप के लिए चयन किया गया।