कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गांव पट्टी अफगान में ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक सीवन महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनु पसरीचा ने की। इसमें विभिन्न गावों की महिलाओं व लड़कियों ने खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में सौ मीटर, तीन सौ मीटर, मटका रेस, चम्मच रेस व पांच किलोमीटर साइकिल रेस का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब 150 महिलाओं ने खेलों में अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनु पसरीचा ने बताया कि हर ब्लाक स्तर पर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा सीवन के द्वारा गांवों के कैशलेस के बारे में जानकारी देने के बारे स्टाल लगाई गई। इस मौके पर कमला, रविंद्र शर्मा, कृष्णा, निर्मल, आंचल, पूजा, लक्ष्मी, सोनिया, अनीता, अमिता, डा सुनील, आंचल, अंजू सहित अन्य आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर उपस्थित रहे।
मुकाबलों में आलू रेस में निर्मला, गीता, पवन ज्योत, मटका रेस में कमला ने पहला, रामरती ने दूसरा व अंगूरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर रेस में परमजीत कौर, तीन सौ मीटर में प्रजा, चार सौ मीटर में ज्योति व पांच किलोमीटर रेस में नेहा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विजयी प्रतिभागी को आया चक्कर, मंच पर गिरी
समापन के दौरान जब कार्यक्रम अधिकारी ने विजेता महिलाओं को मंच पर बुलाया तो उस समय चार सौ मीटर में विजेता रही खिलाड़ी ज्योति चक्कर आने से गिर गई। तब तक वहां तैनात डॉक्टर स्टेडियम से जा चुकी थी। बाद में उन्हें कार्यक्रम अधिकारी ने फोन करके मंच पर बुलाया और प्रतिभागी को दवा दी। इसके बाद उसे होश आया।