फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 से फिर शुरू होगा आरक्षण के लिए संघर्ष

Wed, 04 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की एक बैठक मंगलवार को करनाल रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि 28 जनवरी तक यदि सरकार ने सभी मांगें नहीं मानीं तो आर-पार के संघर्ष की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन


गत 22 फरवरी 2016 और 18 जून 2016 को प्रदेश सरकार द्वारा आरक्षण संघर्ष समिति की आरक्षण सहित अन्य मांगों को 28 जनवरी 2017 तक सरकार हर हाल में पूरा करे। इस अवधि में सरकार ने मांग पूरी नहीं की तो जिला कैथल की आरक्षण संघर्ष समिति 29 जनवरी 2017 से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। बैठक की अध्यक्षता मिया सिंह पूर्व सरपंच जाजनपुर ने की। जिला प्रधान प्रवीण किच्छाना व मास्टर अजमेर सिंह हरसौला ने बताया की न्याय यात्रा 13 जनवरी को करनाल व 15 जनवरी को अंबाला पहुंचेगी जिसका प्रभार जिला कैथल को मिला है।

जिला चेयरमैन बलवान कोटड़ा व प्रेस प्रवक्ता भरत सिंह बैनीवाल ने बताया की जाट आरक्षण न्याय यात्रा दिनांक 17 जनवरी को प्रात: 9 बजे पबनावा में पहुंचेगी। उसी दिन यह यात्रा पबनावा से वाया ढांड- पूंडरी-पाई, करोड़ा, भाणा, सेहरदा, कोटड़ा, जाखौली, कसान, बालू, सौंगरी- गुल्याणा, रेहड़ा से होते हुए शाम को किठाना पहुंचेगी जिसको लेकर सभी गांवों में भरी उत्साह व जोश है। उन्होंने बताया की सरकार की वादा खिलाफी के विरुद्ध 8 जनवरी 2017 को गांव खरड़ (मुजफ्फरनगर) यूपी में एक विशाल रैली होगी। जिसमें जिला कैथल से लोग भारी संख्या में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अनिश्चितकालीन धरनों की रूपरेखा व दिशा निर्देशों के लिए 15 जनवरी को आरक्षण संघर्ष समिति की एक बैठक प्रात: 10 बजे रोहतक में तथा उसी दिन स्टेट कार्यकारिणी की विशेष बैठक रात को दिल्ली में होगी। बैठक को जोगी राम मालिक, रामचंद्र मास्टर व बलबीर मलिक जाखोली, संजय जागलान, सोनू सोंगल, नाथा राम पूर्व सरपंच नरड़, दलीपा बालू, राजा राम, चुडिया राम नम्बरदार किच्छाना, सुरजीत चहल हरिपुरा, मा. राम किशन ढांडा व मास्टर रामकला बिढान बालू, पूर्व सरपंच देवबन रामसरुप, बनी सिंह संधू, चमेला राम, सतपाल जाजनपुर, जवाहरमल जाजनपुर, महेंद्र सिंह रोड जांबा, बीरबल हरसौला, ओमप्रकाश हरसौला, मास्टर सुन्दर लाल सेहरदा, मनोज ढुल वकील, रामफल फौजी सेहरदा, ओमप्रकाश सेहरदा, इंद्र सिंह पाई, रोहित ढांडा, कुलदीप करोड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें