फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गणित आसान बनाने के लिए मैथ पजल बुकलेट

Fri, 24 Apr 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
डीसी अपराजिता को पुस्तक भेंट करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। विद्यार्थियों के लिए कठिन माने जाने वाले गणित विषय को रोचक और सरल बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई है। इसके लिए शिक्षकों ने मैथ पजल बुकलेट तैयार की है। इससे बच्चे अब खेल-खेल में गणित को समझेंगे और स्वयं प्रश्न बनाकर समाधान कर सकेंगे।

राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से यह गणित पहेली की बुकलेट तैयार की गई है, जबकि इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड की पुस्तक भी तैयार की जा रही है। वीरवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने यह बुकलेट डीसी अपराजिता को भेंट की। इस अवसर पर दोनों पुस्तकों के निर्माण में योगदान देने वाले 21 शिक्षकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


डीसी अपराजिता ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों में गणित के प्रति भय को दूर कर उन्हें विषय के प्रति प्रेरित करेगी और जिले के शैक्षणिक स्तर को भी नई दिशा देगी। उन्होंने इसे शिक्षा में नवाचार की महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस मौके पर एडीसी सुशील कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार और मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी दिव्यता मेहर भी मौजूद रहे।

ओलंपियाड पुस्तक में 15 अध्याय शामिल

उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड की पुस्तक में 15 अध्याय होंगे, जिसमें कक्षा पहली से लेकर मास्टर्स स्तर तक का पाठ्यक्रम शामिल किया जाएगा। पुस्तक में ओलंपियाड स्तर के प्रश्नों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले गणित के प्रश्न भी शामिल होंगे। यह पुस्तक जल्द ही बाजार में उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड की कोचिंग जिला कैथल के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर करवाई जा रही है, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन


n रोचक खेलों के माध्यम से सीखेंगे गणित

जिला गणित विशेषज्ञ छत्रपाल ने बताया कि मैथ पजल बुकलेट में कक्षा 1 से 12वीं तक के गणितीय सिद्धांतों को सुडोकू जैसे रोचक खेलों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इस पद्धति से विद्यार्थी खेल-खेल में गणित की अवधारणाओं को समझ सकेंगे और स्वयं प्रश्न बनाकर उनका समाधान भी निकाल पाएंगे। विशेष बात यह है कि यह संपूर्ण सामग्री शिक्षकों द्वारा नि:शुल्क तैयार की गई है, जो उनके समर्पण और नवाचार का उदाहरण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें