फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाबा अमरनाथ धाम के लिए 24 को रवाना होगी सामग्री

Mon, 10 Jun 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इस बार भी बर्फानी सेवा मंडल की ओर से दोमेल रूट बालटाल जम्मू कश्मीर में विशाल भंडारा लगाया जाएगा। यह भंडार 29 जून से 20 अगस्त तक चलेगा। रविवार को 30वें विशाल भंडारे की तैयारी के लिए देश भर से से बर्फानी सेवा मंडलों की सभी ब्रांचों के पदाधिकारी सेवा मंडल के कार्यालय में पहुंचे। यहां पर हुई बैठक में विशाल भंडारे व शोभायात्रा की रूपरेखा बनाई गई।

बाबा बर्फानी सेवा मंडल की 30वें भंडारा शोभा यात्रा 24 जून को कैथल में रवाना होगी। इससे पूर्व 18 जून को लगभग 40 सेवादारों सहित कई केंटर भंडारा सामग्री लेकर जम्मू कश्मीर के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचकर भंडारा स्थल पर शेड विशाल शेड लगाएंगे। 24 जून को 30वां भंडारा शोभा यात्रा रवाना होगी, जिसमें बर्फानी सेवा मंडल के लगभग 150 सदस्यों सहित वाहनों में भंडारा सामग्री लेकर रवाना होगी।
विज्ञापन


उस दिन यह शोभा यात्रा कैथल शहर का चक्कर लगाते हुए पूंडरी, ढांड, पिहोवा, इस्माईलाबाद से होते हुए बाबा अमरनाथ की यात्रा पर दोमेल रूट, बालटाल जम्मू कश्मीर पहुंचेगी। लगभग दो महीने तक ब्रांचों के सेवादार वहां पर भंडारे में सेवा करेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष बाबा अमरनाथ यात्रा शुरू होने से लगभग बीस दिन पहले पूरे भारत से जितनी भी बर्फानी सेवा मंडल की ब्रांच हैं। जो पिछले 29 वर्षों से समाजसेवा के कार्य कर रही हैं। कैथल के प्रधान सुरेंद्र गर्ग बिट्टू ने बताया कि रविवार को कैथल मेेंं बर्फानी सेवा मंडल की ब्रांचें कैथल स्थित कार्यालय में पहुंची। रविवार को बैठक के बाद सभी सदस्य भोले बाबा के भजनों पर झूमे। इस अवसर पर उपप्रधान राजकुमार वर्मा, सचिव सत्यनारायण गोयल, खचांची राजीव सिंगला, रमेश मित्तल, सुंदर वर्मा, बलबीर सैनी, राजकुमार सैनी, महावीर शर्मा, पवन सिंगला, अशोक गुप्ता, रितेश शर्मा, जेपी राणा, विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें