फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 2 से 10 तक होगा माता नैना देवी का तीसरा विशाल भंडारा

विज्ञापन
भंडारे की तैयारियों को लेकर कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेते पदा​धिकारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
गुहला-चीका। माता नैना देवी लंगर ट्रस्ट चीका की ओर से 2 से 10 अगस्त तक आयोजित होने वाले तीसरे विशाल भंडारे की तैयारियों के लिए कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान अनिल मित्तल ने की। इसमें आयोजन को सफल व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। प्रधान ने कहा कि यह भंडारा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सेवा और सामाजिक समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी सदस्यों से श्रद्धालुओं की सेवा को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभाने का आह्वान किया। बैठक में भोजन व्यवस्था, रसोई संचालन, प्रसाद वितरण, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा और श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। इस बार श्रद्धालुओं के लिए 56 भोग पूरी तरह शुद्ध देसी घी से तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन रात्रि में माता रानी की भव्य चौकी व भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सदस्यों और युवा स्वयंसेवकों की अलग-अलग जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। बैठक में सचिव योगेश कंसल, कैशियर विशाल जिंदल सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

भंडारे की तैयारियों को लेकर कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेते पदाधिकारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें