फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मस्त कलंदर और वीर वॉरियर्स फाइनल में

Fri, 10 Apr 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विजेता रही वीर वाॅरियर्स टीम के  कप्तान मैन आफ द मैच चुने गए यूके हरियाणवी काे ट्राफी प्रदान कर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी में आयोजित कलाकार क्रिकेट लीग (केसीएल) रोमांचक दौर में पहुंच गई है। तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में मस्त कलंदर और वीर वॉरियर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब शुक्रवार को दोपहर एक बजे दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।

पहले मुकाबले में मस्त कलंदर ने यंग योद्धा को 5 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। यंग योद्धा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 134 रन बनाए, जिसमें योगी अंजाना ने 58 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए मस्त कलंदर की टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इस मैच में विशु पुठी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द प्लेयर चुना गया।

दूसरे मुकाबले में वीर वॉरियर्स ने सुरीले सूरमाओं को 112 रन के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वीर वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 169 रन बनाए। टीम के कप्तान यूके हरियाणवी ने 43 रन की उपयोगी पारी खेलने के साथ ही गेंदबाजी में 3 विकेट भी हासिल किए और मैन ऑफ द प्लेयर रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरीले सूरमाओं की टीम 14.5 ओवर में महज 57 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


आयोजक बलविंद्र ढुल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। नियमित खेलकूद तनाव कम करने, आत्मविश्वास बढ़ाने, एकाग्रता में सुधार और टीम भावना के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

विजेता रही वीर वाॅरियर्स टीम के  कप्तान मैन आफ द मैच चुने गए यूके हरियाणवी काे ट्राफी प्रदान कर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें