सीवन। भारत विकास परिषद शाखा सीवन के सदस्यों की बैठक वरिष्ठ सदस्य महेंद्र मुंजाल के कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए शाखा के अध्यक्ष अशोक गोयल ने जानकारी दी कि सामूहिक सरल विवाह समारोह 16 फरवरी को होगा।
उन्होंने बताया कि बाबा नारायण दास सत्संग भवन में इसका आयोजन किया जाएगा। इसमें पांच कन्याओं का विवाह दानी सज्जनों के सहयोग से किया जाना है। बैठक में सभी सदस्यों से आयोजन की तैयारियों के लिए सुझाव मांगे गए और उन्हें जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक मोहित बंसल, वरिष्ठ सदस्य संगीत बंसल, सचिव व अधिवक्ता असीम शर्मा, अधिवक्ता रमेश राणा, रमेश वर्मा, अनिल गर्ग, सुभाष गर्ग, तरसेम सैनी, रमेश बंसल, नरेंद्र सैनी आदि सदस्य मौजूद रहे। संवाद