कैथल। गांव दयोरा से एक मारुति कार चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया गया है। सदर थाना में दी शिकायत में जींद के बरान गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया कि छह मार्च को वह गांव दयोरा में किसी काम से अपनी मारुति गाड़ी में आया था। इस दौरान चोर उसकी मारुति गाड़ी चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।