फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑल इंडिया हॉकी में सीआरजेड सोनीपत की टीम ने जीती चैंपियनशिप

Mon, 11 Mar 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेल स्टेडियम हाबड़ी में युवा हॉकी क्लब हाबड़ी व ग्राम पंचायत हाबड़ी की ओर से चार दिवसीय ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। सेमीफाइनल मैच में सीआरजेड सोनीपत और आईटीबीपी जालंधर, युवा हॉकी क्लब हाबड़ी व एनसीओई सोनीपत के बीच हुआ। इसमें सीआरजेड सोनीपत व आईटीबीपी की टीम विजय रही। फाइनल में सीआरजेड सोनीपत की टीम ने आईटीबीपी जालंधर की टीम को 3-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव के सरपंच गुरिंद्र सिंह व युवा क्लब के सदस्यों ने किया। सरपंच गुरिंद्र ने सभी खिलाड़ियों से परिचय किया। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है। सभी युवाओं को किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़ना चाहिए। हाबड़ी में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनने के बाद कई खिलाड़ी यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक लाए हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से भी खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
कोच गुरबाज सिंह व सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि चार दिवसीय ऑल इंडिया प्रतियोगिता का शांतिपूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में आठ टीमों के 144 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चार दिन तक सभी खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था युवा हॉकी क्लब हाबड़ी ने ग्राम पंचायत हाबड़ी के सहयोग से की गई है। फाइनल की विजेता टीम को युवा हॉकी क्लब हाबड़ी व ग्राम पंचायत हाबड़ी की ओर से एक लाख रुपये व द्वितीय रहने वाली आईटीबीपी की टीम को 71 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर युवा हॉकी क्लब के सदस्य सरपंच गुरिंद्र सिंह, स्वरूप सिंह, लखा सिंह, गरलाल सिंह, तेजिंद्र सिंह, सुरत सिंह , हरदेव सिंह, गुरदेव, निशान सिंह, हरपींद्र सिंह, विवनजीत, कश्मीर सिंह, अमनदीप सिंह, जनपाल सिंह, मिठन लाल व देवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें