फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 01 May 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद थाना क्षेत्र के रोहेड़ा गांव में मंगलवार देर शाम 25 वर्षीय विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया उसने फंदा लगाकर जान दी है। घटना के समय उसके परिवार के सदस्य उस समय बाहर गए हुए थे।

परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।

महिला ने घर पर ही पंखे पर चुन्नी के साथ फंदा लगाया है। परिजनों का कहना है कि उसका कभी ससुराल में भी किसी बात को लेकर झगड़ा नहीं हुआ। कुछ दिन पहले वह मायके भी गई थी। वहां पर भी कोई ऐसी बात सामने नहीं आई। यहां आने के बाद थोड़ी परेशान दिख रही थी।
विज्ञापन


दूसरी ओर मृतका बिंदु के पिता हिम्मत सिंह ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। इस संबंध में ससुराल वालों ने उनको सूचना तक नहीं दी। अपने रिश्तेदारों से उनको इसकी जानकारी मिली। वे मौके पर पहुंचे तो पाया कि लड़की के अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थी। उन्होंने अपनी तसल्ली के लिए लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया।
विज्ञापन


राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें