फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो बच्चों के साथ विवाहिता लापता

Wed, 08 Oct 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। करीब 32 वर्षीय एक विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ बिना बताए घर से निकली और अभी तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने महिला को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। चीका की एक कॉलोनी निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत में बताया कि दो दिन पहले वह शाम को किसी काम से घर से बाहर गया था। रात करीब 8 बजे जब वह घर लौटा तो उसकी पत्नी और बच्चे घर पर नहीं मिले। पत्नी अपने छह और नौ साल के बच्चों के साथ बिना जानकारी दिए कहीं चली गई थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन महिला और बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। उसने अनहोनी की आशंका जताई है। चीका थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर लापता होने का केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें