कैथल। कलायत थाना क्षेत्र में घर से पशु बाड़े में गई 40 वर्षीय विवाहिता लापता हो गई। वह घर से शाम को थोड़ी देर में आने की बात कह कर गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। महिला के पति ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने लापता का केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। उसकी करीब 40 वर्षीय पत्नी घर से यह कहकर चली गई कि वह पशुबाड़े की ओर जा रही है। जल्द ही लौट आएगी लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और पशुबाड़े में जाकर ढूंढा, तो वहां नहीं मिली इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर उसे ढूंढने का प्रयास किया। कलायत थाने के जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच व महिला की तलाश की जा रही है।