फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा करते तीन पकड़े, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के जवाहर पार्क में नशे के टीके लगा रहे तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। तीनों युवा पार्क में नशे के टीके लगा रहे थे। इस संबंध में पुलिस के पास सूचना पहुंची तो थाना शहर टीम पार्क में पहुंच गई और तीनों युवकों को पकड़कर ले गई। जब उनसे नशे के टीके व अन्य प्रकार का नशा लाने के संबंध में पूछताछ की गई तो युवकों ने बताया कि वे सेंसी बस्ती और अन्य कई ऐसे स्थानों से कुछ लोगों से नशा लेकर आते हैं जो लगातार नशे की तस्करी करते हैं। हालांकि मौके पर किसी बड़े अधिकारी को नहीं बुलाया गया लेकिन पुलिस कर्मचारी तीनों को शहर थाने में चलने की बात कहकर अपने साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें