फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विवाहिता लापता, अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में एक गांव में अपने तीन बच्चों सहित एक 32 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इस संबंध में विवाहिता के भाई ने कैथल के सदर थाना में शिकायत दी है। कैथल के सदर थाना में दी गई शिकायत में महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन शादीशुदा है। इस समय वह अपने मायके आई हुई थी। 24 अप्रैल को वह दोपहर करीब 12 बजे अपने 10, छह व चार साल के बच्चों के साथ बिना बताए ही कहीं चली गई। उन्होंने अपने स्तर पर उसे ढूंढने का प्रयास किया। रिश्तेदारियों में भी पूछताछ की, लेकिन बहन व बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी गांव से ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। साथ में बच्चों का भी अपहरण किया गया है। सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें