फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पति ने साथ ले जाने से किया इन्कार, महिला थाना के बाहर पंचायत के दौरान विवाहिता की बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महिला थाना के बाहर करनाल रोड पर शनिवार को चल रही दोनों पक्षों की पंचायत के दौरान एक 23 वर्षीय विवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने तुरंत महिला थाना की सरकारी गाड़ी से उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

पूंडरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के पिता ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी चीका थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से की थी। उनका आरोप है कि चार-पांच दिन पहले लड़की व उसके पति के बीच किसी घरेलू विवाद पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उनकी बेटी मायके लौट आई और मामले की शिकायत महिला थाना में दी गई थी।
शिकायत के आधार पर शनिवार को दोनों पक्षों को महिला थाना बुलाया गया था। दोपहर के समय थाना परिसर के बाहर दोनों परिवारों के बीच समझौते के लिए बातचीत चल रही थी। इस दौरान महिला के पति ने पत्नी को अपने साथ ले जाने से इन्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि इसके बाद विवाहिता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस का कहना है कि महिला ने कोई जहरीला पदार्थ नहीं खाया था, बल्कि उसे अचानक दौरा पड़ने के कारण उसकी तबीयत खराब हुई। स्थिति बिगड़ते ही पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए महिला को थाना की गाड़ी से नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया।
महिला थाना में तैनात एएसआई अमरजीत ने बताया कि पंचायत के दौरान महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। पुलिस ने तत्काल उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच की जा रही है और चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें