फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, छह पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी और दो ननदों पर दहेज के लिए परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला जिले की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी गांव फरल निवासी अनिल के साथ हुई थी। शादी के समय उसके परिवार ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन कुछ समय बाद ही पति अनिल, सास बाला, ससुर रामपाल, जेठ सुनील और जेठानी सलोचना ने दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।
विवाहिता के अनुसार, घर बसाने और सामाजिक बदनामी के डर से वह लंबे समय तक ससुराल में प्रताड़ना सहती रही। हालात ज्यादा बिगड़ने पर तीन अप्रैल 2025 को वह मायके चली गई। इसके बाद एक मई 2025 से वह कैथल में किराये के मकान में रह रही है। एसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें