सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक कंडेला सामाजिक मुद्दों पर विचार रखते हुए।
राजौंद। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व कंडेला जन कल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा सहकारी श्रण निर्माण के पूर्व अध्यक्ष चौधरी टेकराम कंडेला ने एक गांव व एक ही गोत्र में होने वाली शादियों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विवाह समाज के पारंपरिक ताने-बाने को कमजोर कर रहे हैं। एक ही गोत्र में भाई-बहन का रिश्ता माना जाता है, लेकिन वर्तमान समय में इस परंपरा की अनदेखी होने से समाज में विवाद बढ़ रहे हैं। उन्हाेंने केंद्र व हरियाणा सरकार से इस विषय पर तुरंत सख्त कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विवाह माता-पिता की सहमति से ही होने चाहिए, ताकि पारिवारिक और सामाजिक संतुलन बना रहे। उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप पर भी चिंता जताते हुए कहा कि आजकल कई माता-पिता इस तरह के संबंधों में रह रहे हैं, जिसका बच्चों और समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
इस पर भी रोक लगाने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक सुधारों पर जोर देते हुए कहा कि जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर उनका संगठन प्रदेश में पूरा सहयोग कर रहा है। संवाद