कैथल। जिले में 106 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के अंतर्गत वीरवार को सम्मानित किया गया। इनमें से 13 ग्राम पंचायतों को स्वर्ण, 36 ग्राम पंचायतों को रजत और 57 को कांस्य पदक प्रदान किया गया। इस अवसर पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों को भ्रूण हत्या न करने की शपथ भी दिलाई गई।
एडीसी डॉ सुशील कुमार ने कहा कि टीबी मुक्त अभियान का उद्देश्य देश को टीबी से पूरी तरह से मुक्त करना है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर रेनू चावला व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
36 ग्राम पंचायतों को मिला रजत पदक : रजत के लिए 36 ग्राम पंचायतें सम्मानित हुई हैं, जिसमें आंधली, चाबा, दाबा, डेरा गोबिंद सिंह नगर, दुब्बल, डुलयाणी, दुसेरपुर, फर्शमाजरा, फरीयाबाद, गढ़ी नजीर, घोघ, गुरू नानक नगर, हंसुमाजरा, कमहेड़ी, खंभेड़ा, खराल, खेड़ी मटरवा, खेड़ी सिकंदर, महमदपुर, माजरा नंदकरण, माजरा रोहेड़ा, मालखेड़ी, मैंगड़ा, पाबला, पपराला, पट्टी॒ खोथ, रत्ताखेड़ा कड़ाम, रिवाड़ जांगीर, रोहेडि़यां, समानां मलिकपुर, सांपन खेड़ी, शहीद भगत सिंह, थेह बुटाना, थेहमुकेरिया, उमेदपुर, वजीर नगर गाम पंचायत शामिल हैं।
57 ग्राम पंचायतों को कांस्य पदक दिया : जिसमें अंगौध, अहमदपुर, अरनौली, अटैला, अजीमगढ़, बड़सिकरी खुर्द, बदसूई, बालू रापडि़या पट्टी, बाउपुर, भूंसला, ब्राह्मणीवाला, चाणचक, चंदलाना, डंडोता, डयोढ़खेड़ी, डेरा बाजीगर, धेरडू, देवीगढ़, धर्मपुरा, दिल्लोंवाली, दीवाल, ढुंढवा, दुसैण, गढ़ी पाड़ला, हेमू माजरा, जडौला, जसवंती, ककराला कुंचिया, ककराला अनायत, कलर माजरा, कसौर, खेड़ी गुलामअली, खेड़ी रायवाली, लालपुर, लंडाहेड़ी, लैंडरपीरजादा, माघो माजरी, मांडी सदरां, मंडवाल, मस्तगढ़, नागल, नानकपुरा, नंदगढ़, पापसर, पिसौल, पोलड़, प्रेमपुरा, रामदासपुरा, रत्ताखेड़ा लुकमान, सरौला, श्योंमाजरा, शादीपुर, शेरगढ़, सिहाली, सिंह, सुल्तानिया करतारपुर, टयोंठा शामिल हैं।