फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गेहूं के सीजन से पहले मंडियों की सड़कें बदहाल

Fri, 05 Apr 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। गेहूं के सीजन से पहले मंडियों की ओर जाने वाली सड़कों को ठीक नहीं किया गया है। इससे किसानों में रोष है। उनका कहना है कि टूटी सड़कों से मंडियोंं तक गेहूं कैसे जाएगा। कौल सहित आसपास के दर्जनों गांवों के किसान चिंतित है क्योंकि गेहूं की फसल लगभग तैयार है। अगले सप्ताह तक मंडियों में आवक की संभावना जताई जा रही है।

ग्रामीण सतपाल, दिलबाग, सुभाष, बलजीत सिंह, दिलबाग सिंह, तरसेम सिंह, प्रवीण कुमार, सोनू, मोहन लाल, रामफल व बलकार ने बताया कि कौल से नीलोखेड़ी जाने वाली सड़क काफी दिनों से टूटी हुई है। जिससे ग्रामीणों में संबंधित विभाग के प्रति गहरा रोष है। सड़क पर गड्ढे इतने गहरे हो चुके है कि तीन किलोमीटर का सफर तय करने में 20 मिनट का समय लग जाता है जबकि सड़क सही होने पर यही सफर पांच मिनट में तय हो जाएगा। किसानों को कहना है कि सीजन में अनाज से भरी ट्रालियां लेकर सड़क से जाने किसी खतरे से कम नही है। दरअसल, गहरे गड्ढे होने के चलते ट्रॉलियों के एक्सल टूटने व उनके पलटने का अंदेशा बना रहेगा। जिससे उन्हें जान व माल दोनों का नुकसान हो सकता है। किसानों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुहार लगा चुके है, लेकिन हर बार एक ही रटा रटाया जवाब मिलता है कि आपकी समस्या का शीघ्र ही समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौल से कारसा तक सडक़ टूटी हुई सड़क का टेंडर जारी हो चुका है। चुनाव आचार संहिता के चलते काम शुरू नही करवाया जा सकता। चुनाव के बाद ही सड़क का काम शुरू करवा दिया जाएगा। -वरुण कंसल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, पूंडरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें