3केएलटी4: कलायत मार्किट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन राजकिशन काका राणा के साथ वाइस चेयरमैन रिषीपा
कलायत। कलायत अनाज मंडी में सोमवार को मार्केट कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजकिशन काका राणा और उपाध्यक्ष रिषीपाल सहारण का पदग्रहण समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी और जिला प्रभारी अमरपाल सिंह राणा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय किसानों और व्यापारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। समारोह में राज्य बाल संरक्षण आयोग सदस्य सुमन राणा, युवा नेता तुषार ढांडा, कैथल जिंदल हाउस प्रभारी रवींद्र धीमान, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, नरेंद्र जुलानी खेड़ा, सुशील पांचाल और अनिल मलिक आदि मौजूद रहे। संवाद