कैथल। सीवन की डीएवी कॉलोनी स्थित एक मकान में चोरों ने लाखों रुपये के गहने, नकदी और मोबाइल चोरी कर लिए। मकान मालिक मुस्कान ने सीवन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 नवंबर को परिवार के सदस्य काम से बाहर गए थे। दोपहर में घर लौटने पर उन्होंने देखा कि कमरों का सामान बिखरा हुआ था और गहने व नकदी चोरी हो चुकी थी। मुस्कान के अनुसार, चोर साढ़े सात तोले चांदी, एक मोबाइल फोन और नकदी लेकर भाग गए। जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
कार की चपेट में आने से युवक घायल
कैथल। कस्बा गुहला में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव पोलड निवासी रणजीत ने गुहला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे जब वह ढाबा पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था, तभी एक अज्ञात कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक प्रभात ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
पाई गांव में हुई मारपीट में घायल
कैथल। पाई गांव में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव सेगा निवासी आदेश पुरी ने पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 अक्तूबर की रात 10 बजे जब वह पाई से गुजर रहा था, तभी रास्ता रोककर हमला जान से मारने की धमकी दी गई। सब-इंस्पेक्टर रामवीर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद