संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। करवा चौथ का पर्व एक नवंबर को मनाया जाएगा। महिलाओं में उत्साह अभी से बढ़ गया है। पर्व की तैयारी के लिए बाजारों में चहल कदमी बढ़ने लगी है। बाजारों में दुकानदारों ने पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।
चूड़ियों, साड़ी, सूट और कॉस्टमेटिक की दुकान में अब नया सामान आने लगे हैं। सभी दुकानों पर भी नए-नए आइटम मंगाए जा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार पर्व का सीजन शुरू होने के बाद बाजार में रौनक बढ़ने के बाद इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
दुकानदार सन्नी कुमार ने बताया कि करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में चूड़ियां व चूड़ा खरीदने को लेकर भी खासा उत्साह रहता है। इसलिए इस बार राजस्थान के जयपुर से चूड़ा व चूड़ियां मंगवाई गई हैं।, जोउसने बताया कि इस बार चूड़ियों के साथ आने वाले कड़ों के भी आकर्षक नए डिजाइन आए हैं। जो खूब पसंद किए जा रहे हैं और इनकी डिमांड अधिक है। इसकी ब्रिकी भी अधिक है।
वहीं, रमेश डामला ने बताया कि कपड़ा मार्केट में भी करवा चौथ पर्व को लेकर नए आकर्षक डिजाइन के सूट मंगवाए गए हैं। जनता मार्केट स्थित कपड़ा मार्केट में गुजरात के अहमदाबाद और सूरत से माल आता है। अगले दो से दिन में सभी वैरायटी आने की उम्मीद है।
त्योहारी सीजन में लग रहा जाम, वाहन चालक परेशान
एक तरफ जहां इस बार त्योहारी सीजन में करवा चौथ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक हो रही है। वहीं, मुख्य बाजारों में त्योहारी सीजन में जाम लग रहा है। वाहन चालक परेशान है। पर्व के चलते प्रशासन ने अभी यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। जिस कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है। यहां लगने वाला जाम में एक वाहन चालक को 10 से 15 मिनट लगते हैं।