गुहला-चीका। ओलंपियन सागरदीप कौर स्पोट्र्स एंड एजूकेशन ट्रस्ट चीका द्वारा 30 मार्च को नौवीं मैराथन दौड़ को आयोजन किया जाएगा। खेल कोच डॉ. सतनाम सिंह ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से उनकी धर्मपत्नी ओलंपियन सागरदीप कौर की याद में यह मैराथन हर साल करवाई जाती है।
उन्होंने बताया कि मैराथन में केबीडी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश गोयल व एसपी कैथल राजेश कालिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि यह मैराथन डीएवी कॉलेज से शुरू होकर राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका तक जाएगी और वहां से वापस डीएवी पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इसमें विभिन्न प्रदेशों से आए धावक हिस्सा लेंगे। संवाद