फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रात्रिकालीन सफाई समेत कई प्रस्ताव पास

Sat, 26 Apr 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। नगरपालिका पूंडरी में शुक्रवार को हुई सदन की पहली बैठक में रात्रिकालीन सफाई समेत कई प्रस्ताव पास हुए। बैठक में शहर को साफ-सुथरा रखने से लेकर अतिक्रमण हटाने व शहर के सौदर्यकरण पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।

बैठक में डंपिग यार्ड के लिए नई जगह चिह्नित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही वार्ड अनुसार सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करना, घर-घर जाकर कूड़ा करकट एकत्रित करने के लिए साधनों बढ़ाने, नपा कार्यालय में बैठक के लिए नया सभागार बनाने, पार्षदों और चेयरपर्सन के साइनबोर्ड बनाने को मंजूरी प्रदान करने, नालों की सफाई के लिए एक साल का टेंडर लगाने के प्रस्ताव भी पास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष बबली गोस्वामी ने की जबकि विशेष रूप से हलका विधायक सतपाल जांबा ने शिरकत की। विधायक ने बताया कि बैठक में कई अन्य प्रस्ताव भी पास किए गए। इनमें अतिक्रमण हटाने के लिए सडक़ों पर पीली लाइन लगाने, पार्किंग के लिए स्थान निर्धारित करने, गलियों में पशु बांधने वाले लोगों को नोटिस देने, शहर के सभी गेटों को सुंदरीकरण करने, कन्या स्कूल पूंडरी के गेट का सुंदरीकरण करने व पूंडरीक तीर्थ में पानी लाने के लिए रजबाहे पर पंपिंग सेट लगाने आदि शामिल है। बैठक के दौरान वार्डों के पार्षद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें