फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मानसी का लक्ष्य है एशियन बॉक्सिंग

Sun, 10 May 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मानसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सीवन की 15 वर्षीय बॉक्सर मानसी चौहान सीमित संसाधनों के बावजूद बॉक्सिंग में सफलताएं हासिल कर रही हैं। अब वह एशियन बॉक्सिंग टूर्नामेंट की तैयारी के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। यह टूर्नामेंट जुलाई माह में आयोजित होगा।

मानसी चौहान पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन की छात्रा हैं। उनके पिता अशोक कुमार ट्रक चालक हैं। परिवार में तीन बहनें और दो भाई हैं। आर्थिक परिस्थितियां साधारण होने के बावजूद परिवार ने मानसी के सपनों को आगे बढ़ाने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


मानसी ने राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर वर्ष 2025 में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके अलावा उन्होंने स्कूली स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

मानसी पिछले दो वर्षों से कैथल के सर छोटूराम इंडोर स्टेडियम में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। कम समय में ही उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

मानसी ने बताया कि शुरुआत में बॉक्सिंग उनके लिए केवल एक खेल था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इसे अपना लक्ष्य बना लिया। वह रोजाना कई घंटे अभ्यास करती हैं और अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देती हैं। उनका सपना देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया है। पिता की मेहनत देखकर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। अब उनका पूरा ध्यान एशियन बॉक्सिंग टूर्नामेंट की तैयारी पर केंद्रित है और वह इसके लिए पूरी मेहनत कर रही हैं। कोच अमरजीत ने बताया कि मानसी बेहद अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं। अभ्यास के दौरान उनका समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि कम समय में मानसी ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह सराहनीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें