फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज में हुआ दीप ज्योति उत्सव कार्यक्रम दीया एंड कैंडल डेकोरेशन और सेल्फी फ्रेम में मानसी प्रथम

विज्ञापन
28-कैथल। दीवाली मेले में छात्राओं द्वारा बनाइ गई रंगोली का अवलोकर करते हुए प्रबंधक समिति के प्रधा? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में सायंकालीन सत्र के महिला प्रकोष्ठ की ओर से दीप ज्योति उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। दीया एंड कैंडल डेकोरेशन और सेल्फी फ्रेम मानसी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंधक समिति व आरवीएस के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आरवीएस एवं प्रबंधक समिति के महासचिव पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष एवं कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधान सुनील चौधरी, कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डायरेक्टर नवनीत गोयल अधिवक्ता, सायंकालीन सत्र के डायरेक्टर डॉ. बीडी गुप्ता व कॉलेजियम सदस्य चंद्रभान मित्तल ने शिरकत की।
उप प्राचार्य डॉ. एसएस मेहला व सायंकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंदर गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन में 83 विद्यार्थियों ने अलग अलग विधाओं रंगोली, ई-पोस्टर, बंदरवाल, सेल्फी फ्रेम, दीया और कैंडल डेकोरेशन व दिवाली हैंडीक्राफ्ट में भाग लिया। इन विधाओं के साथ-साथ 15 तरह की फूड स्टॉल एवं चार तरह की गेम स्टॉल भी लगाए गए। सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व इनाम देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बंदरवाल में नेहा गर्ग ने प्रथम, झलक ने द्वितीय और मोनिका ने तृतीय, सेल्फी फ्रेम में मानसी ने प्रथम, भावना ने द्वितीय और हर्षिता ने तृतीय, दीया एंड कैंडल डेकोरेशन में मानसी ने प्रथम, आशु ने द्वितीय और आरुषि ने तृतीय, दिवाली हैंडीक्राफ्ट में भावना ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय और कोमल ने तृतीय, ई-पोस्टर में सुमित ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय और मानसी ने तृतीय, रंगोली में रजनी ने प्रथम, माधवी ने द्वितीय और पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. गीता गोयल, अशोक शर्मा, विकास भारद्वाज, सीमा गुप्ता, शिल्पी अग्रवाल व विनोद मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें