फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नारा लेखन में मानसी, जसप्रीत अव्वल

Thu, 11 Sep 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
01 कैथल। आरोही स्कूल ग्योंग में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत हुई प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आरोही स्कूल ग्योंग में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन और नारा लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नारा लेखन में मानसी और जसप्रीत कौर को पहला पुरस्कार मिला।

प्रतियोगिताओं के आयोजनकर्ता हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला ने बताया कि विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य और स्वच्छता को केंद्र में रखकर अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रतिदिन प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला के मार्गदर्शन में ‘स्वच्छ भारत, हरित भारत’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्त्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. चावला ने बताया कि कक्षा छह से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में डॉ. विजय चावला, डॉ. जसबीर कौर, निशा कुमारी और संजीव कुमार का अहम योगदान रहा।
विजेता

n
नारा लेखन (कक्षा 6–8): मानसी प्रथम, रमनदीप द्वितीय, महक तृतीय।

n
नारा लेखन (कक्षा 9–12): जसप्रीत कौर प्रथम, अंजली शर्मा द्वितीय, मान्या मित्तल तृतीय।

n
निबंध लेखन (कक्षा 6–8): आरुषि प्रथम, अंकिता द्वितीय।

n
निबंध लेखन (कक्षा 9–12): जसप्रीत कौर प्रथम, धीरज रोहिल्ला द्वितीय, अंजली शर्मा तृतीय।

n
पोस्टर मेकिंग (कक्षा 6–8): रूहानी प्रथम, अभय द्वितीय, भावना शर्मा व रमनदीप तृतीय।

n
पोस्टर मेकिंग (कक्षा 9–12): मान्या मित्तल प्रथम, अंजली शर्मा द्वितीय, खुशी व ज्योति तृतीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें