फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दौड़ प्रतियोगिता में मनप्रीत और रमन को प्रथम स्थान

Sat, 06 Dec 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
राजौंद में जीत प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए खेलों के आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। गांव रोहेड़ा के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ, इसमें कई टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पांच किलोमीटर दौड़ में मनप्रीत और 1600 मीटर दौड़ में रमन को पहला स्थान मिला।

खेल आयोजक बलवान सिंह फौजी और सुनील फौजी ने बताया कि पहले दिन 5 किलोमीटर, 3000 मीटर, 1600 मीटर और 300 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। 5 किलोमीटर रेस में गांव सौंगरी की मनप्रीत ने प्रथम स्थान हासिल किया और उन्हें 3100 रुपये पुरस्कार दिया गया। 1600 मीटर लड़कियों की रेस में रमन ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि पावनी दूसरे और कनिका तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


रमन को 1100 रुपये, पावनी को 500 रुपये इनाम दिया गया। 3000 मीटर रेस में राजीव रोहेड़ा ने पहला स्थान हासिल किया और 3100 रुपये पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

शनिवार को लड़कियों की नेशनल कबड्डी (57 किग्रा भार वर्ग) का आयोजन होगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को क्रमशः 21,000, 11,000 और 5,100 रुपए नकद इनाम राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


खेलों से होता है शारीरिक और मानसिक विकास ः बलवान सिंह फौजी और सुनील फौजी ने बताया कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास दोनों होता है। खेल मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, जबकि दिमाग के लिए एकाग्रता, अनुशासन, टीम वर्क और तनाव कम करने में मदद करते हैं। इस तरह युवाओं की जीवन की चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति अधिक रुचि बढ़ाने और युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

राजौंद में जीत प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए खेलों के आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें