फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मन्नत ने खो-खो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 02 Oct 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली की कक्षा 9वीं की छात्रा मन्नत ने एक भारत श्रेष्ठ भारत राष्ट्रीय कैंप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खो-खो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और सोलो डांस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य हरपाल सिंह मन्नत को सम्मान किया। ये जानकारी विद्यालय के एनसीसी अधिकारी सचिन धीमान ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दस हरियाणा बटालियन एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरप्रीत सिंह के मार्गदर्शन में छात्रा मन्नत को दिनांक 19 से 30 सितंबर तक एनसीसी अकादमी, मलोट (पंजाब) में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर में भाग लेने का अवसर मिला। यह शिविर डायरेक्टरेट पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की ओर से आयोजित किया गया था। शिविर का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के कैडेट्स के बीच राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था। इसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और हरियाणा से लगभग 550 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।
जिले से केवल दो कैडेट्स को इस राष्ट्रीय स्तर के शिविर में चयनित होने का गौरव प्राप्त हुआ, जिनमें से एक मन्नत थीं। शिविर के दौरान मन्नत ने खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और मेडल जीतकर जिले का नाम गौरव से ऊंचा किया। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान कैडेट्स को पंजाब के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण भी करवाया गया, जिसमें गुरुद्वारा मुक्तसर साहिब और हुसैनीवाला बॉर्डर प्रमुख आकर्षण रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें