सीवन। सेवा पखवाड़ा के तहत आज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीवन में एक विशाल चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एसएमओ कैथल डॉ. बलविंदर गर्ग के दिशा-निर्देशानुसार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरकीरत की देखरेख में लगाया गया ।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष हेमलता सैनी ने किया। इस दौरान शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 1147 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में मुलाना मेडिकल कॉलेज से आए चिकित्सकों ने जांच के बाद निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाईं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को सुलभ बनाना अत्यंत आवश्यक है । संवाद