कैथल। शहीद गिरधारी लाल राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीवन में खंड स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। रागिनी प्रतियोगिता में मन्नत और टीम जीएसएस पहाड़पुर की टीम प्रथम रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश ढुल ने की। संदीप कुमार दुहन ने नोडल अधिकारी की भूमिका का निर्वहन किया। सांस्कृतिक महोत्सव में खंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोक नृत्य (एकल एवं समूह), स्किट और रागनी जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं व सामाजिक मूल्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इसकी सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी जय भगवान ने कार्यक्रम की सराहना की। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल छाबड़ा ने भी विद्यालय के पूरे स्टाफ का इस आयोजन प्रबंध के लिए दिल से धन्यवाद किया। छात्रों के भविष्य निर्माण में शिक्षक की भूमिका को भी अपने संबोधन का विषय बनाया। कार्यक्रम में हरदयाल सिंह अरोड़ा, बहादुर सिंह, नितिन भारद्वाज मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
- कक्षा 9 से 12 में एकल नृत्य में शाहिद गिरधारी लाल राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीवन से सन्नी व उसकी टीम प्रथम रही।
- 9 से 12 में समूह नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली की भावना व उसकी टीम प्रथम रही।
- स्किट समूह प्रतियोगिता में शहीद गिरधारी लाल राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीवन की टीम विनय प्रथम रही।
- रागिनी सोलो में पीएमएस गवर्नमेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगथली की टीम प्रथम रही।
- कक्षा पांच से आठ वर्ग में एकल नृत्य में शाहिद गिरधारी लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन से विशाल व उसकी टीम प्रथम रही।
- समूह नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कवारतन की टीम मुस्कान प्रथम रही। इसी वर्ग में स्किट प्रतियोगिता में शहीद गिरधारी लाल राज के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन की टीम शुभम एंड टीम प्रथम रही।
- रागिनी प्रतियोगिता में कक्षा वर्ग 5 से 8 में मन्नत व टीम जीएसएस पहाड़पुर की टीम प्रथम रही।
खंड स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में प्रस्तुति देते बच्चे। स्कूल