फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भाकियू ने पूंडरी में निकाला मोटरसाइकिल मार्च

विज्ञापन
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में  पूंडरी में मोटरसाइकिल मार्च निकालते भाकियू नेता व किसान।
विज्ञापन
पूंडरी। भारत-अमेरिका के प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने पूंडरी में मोटरसाइकिल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू चढ़ूनी के युवा प्रदेश अध्यक्ष और एडवोकेट विक्रम कसाना और जिला अध्यक्ष गुरनाम सिंह फरल ने किया। काफी संख्या में किसान, युवा और संगठन के पदाधिकारी मोटरसाइकिल मार्च में शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित ट्रेड डील को रद्द करने की मांग की गई। मोटरसाइकिल मार्च शहर के पाई गेट से शुरू होकर ब्रह्मानंद चौक, बस स्टैंड, अहलूवालिया चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए तहसील कार्यालय पहुंचा। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ट्रेड डील वापस लेने की मांग उठाई। युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना ने कहा कि यदि भारत-अमेरिका ट्रेड डील लागू होती है तो इसका सबसे अधिक असर किसानों, पशुपालकों और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा। विदेशी कंपनियों को बढ़ावा मिलने से कृषि क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इससे किसानों की आय, रोजगार और कृषि आधारित व्यवसायों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। उन्होंने सरकार से किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए इस समझौते पर पुनर्विचार करने की मांग की। युवा जिला अध्यक्ष विक्रम दुसैण और ब्लॉक अध्यक्ष रणधीर बरसाना ने कहा कि यदि सरकार ने ट्रेड डील को रद्द नहीं की तो 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर आयोजित होने वाली देशव्यापी किसान महापंचायत में बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। प्रदर्शन में बलिंदर हजवाना, कृष्ण कौल, सुनील गोलन, सतपाल पूंडरी, मोनी सिकंदरखेड़ी, नरेंद्र फरल, गुरमुख फरल और रोशन बरसाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें