फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात कार्यक्रम हर नागरिक को करता है प्रेरित : मोहन लाल

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनते मोहन लाल बड़ौली। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। रविवार के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपने आत्मनिर्भर भारत के विजन को मजबूती देते हुए देश की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति को रेखांकित किया है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण व लोक संस्कृति से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से सामने रखते हैं।

उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को एक मंच प्रदान किया है। इससे देश के कोने-कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को पहचान मिल रही है। मन की बात के इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती तक के ऐतिहासिक और प्रेरणादायक प्रसंगों का भी उल्लेख किया। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और महान व्यक्तित्वों के योगदान को याद करने का अवसर है।
विज्ञापन



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनगणना को देश की योजनाओं और विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया है। सटीक आंकड़े ही प्रभावी नीतियों का आधार बनते हैं जिससे समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।


प्रधानमंत्री ने सौर और पवन ऊर्जा को देश के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी बताया। पर्यावरण का विषय हमारी पीढ़ियों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। बड़ौली ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण, बिजली की बचत और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना आज हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें