फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाठी डंडों से हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना कलायत क्षेत्र के गांव बाता में लाठी डंडों से हमला कर दो युवकों को चोट मारने के तीन आरोपी पुलिस ने काबू कर लिए। सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम ने आरोपी गांव बाता निवासी मुनीश, दीपक सिंह व गांव मुआना जिला जींद निवासी अशोक कुमार को काबू किया।
विज्ञापन

डीएसपी रोहताश कुमार ने बताया कि गांव बात्ता निवासी संजीव की शिकायत अनुसार वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है। उसका अपने पड़ोसियों के साथ पिछले करीब एक साल से जमीन के बंटवारे के लिए विवाद चल रहा है। यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।
18 अप्रैल 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने भाई राजीव के साथ खेत में बने अपने ढाबे जय बाबा राजपुरी भोजनालय के सामने तूड़ी डलवा रहा था। इसी दौरान पंकज, अशोक और एक अन्य युवक मोटरसाइकिल पर वहां आए और उन्हें देखकर वापस चले गए।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद नरेंद्र और सुरेंद्र सहित अन्य आरोपी अलग-अलग बाइकों मोटरसाइकिलों पर लाठी, गंडासी, पिस्तौल व अन्य हथियार लेकर मौके पर पहुंचे।
सभी ने मिलकर दोनों भाइयों को घेर लिया और जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान पहले आरोपी सिंदा ने उसके भाई राजीव को चोटें मारी लेकिन फिर अन्य आरोपियों ने उसके व उसके भाई पर लात-घूसे व डंडों से वार किए।
हमलावरों ने दोनों भाइयों को ढाबे के अंदर जाने से रोकते हुए उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। उसके बाद लाठी व डंडों से हमला करते हुए आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने तुरंत कैमरों से आरोपियों की पहचान की थी। इसके बाद एसपी ने सीआईए की टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।
इस मामले में थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने पहले ही पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। आरोपी गांव मुआना जिला जींद निवासी अशोक कुमार गांव बाता में अपनी बुआ के घर रहकर खेती बाड़ी का काम करता है। तीनों आरोपी वारदात में शामिल थे। सभी आरोपियों को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें