36 कैथल- मुनीष कठवाड़ का किया गया फूल मालाओं से स्वागत।
कैथल। रविवार को विधानसभा के चंदाना गेट मंडल के बूथ नंबर-176 में मार्केट कमेटी के सदस्य डॉ. रामलाल के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना इसमें मुख्य अतिथि के रूप से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़ पहुंचे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें प्रधानमंत्री के विचारों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। देश के विकास में योगदान देना चाहिए।यह कार्यक्रम हमें देश के विकास और समाज के कल्याण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सबका साथ व सबका विकास की नीति से काम कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के लिए मेरी फसल मेरा बीमा योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना सहित अन्य कई योजनाएं चलाई हुई है। ताकि किसानों को फायदा मिले।हरियाणा प्रदेश में भी मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। मैरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही है। सभी वर्गों को एक साथ लेकर मुख्यमंत्री चल रहे हैं। इस मौके पर कैथल मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश शर्मा सिरटा, चंदाना गेट मंडल अध्यक्ष गोपाल सैनी, नगर पार्षद लीलू सैनी, नगर पार्षद राज सैनी, डॉ. रामलाल, शशि सैनी, हर्ष गोयल, मीरा सैनी, भल्ले राम, कर्मबीर, बबलू , लाडी सैनी मौजूद रहे।