फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नगर परिषद शहर की बुनियादी सुविधाओं पर खर्च करेगा एक करोड़

Sun, 28 Dec 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नगर परिषद करीब एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें एक वर्ष तक पब्लिक व कम्युनिटी शौचालयों की देखरेख होगी। विभिन्न वार्डों में आरसीसी बेंच और कम्यूनिटी सेंटर के रेनोवेशन पर 70.09 लाख खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 30.16 लाख से 6 धर्मशालाओं में कमरे और शौचालय बनाए जाएंगे। शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए त्रिकोणा पार्क में 5.93 लाख से ओपन जिम और झूले भी लगाए जाएंगे। वार्ड नौ में 6.76 लाख रुपए से आरसीसी बैंच रखे जाएंगे। वार्ड 31 में 37.12 लाख रुपये से वाल्मीकि कम्यूनिटी सेंटर में रेनोवेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड 24 में 26.21 लाख रुपए से कम्यूनिटी सेंटर में रिपेयर और कुछ नव निर्माण किया जाएगा। वार्ड 28 में 2 लाख रुपये से कुटटी धर्मशाला में एक कमरे का निर्माण किया जाएगा। वार्ड 30 में 2.17 लाख रुपये से डोगरा गेट स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में कमरे और शौचालय का निर्माण होगा। वार्ड 19 में 4.23 लाख रुपए से गली नंबर दस में प्यौदा रोड पर पांचाल धर्मशाला में एक कमरे, शौचालय और स्नानगृह का निर्माण होगा। वार्ड 31 में गली नंबर 12 में 3.34 लाख रुपये से रविदास धर्मशाला में एक कमरे का निर्माण होगा। वार्ड 3 में 2.96 लाख से नानकपुरी कॉलोनी की धर्मशाला में एक कमरे का निर्माण होगा। प्रताप गेट में 3.84 लाख रुपये से अम्बेडकर धर्मशाला में फर्श और शौचालय का निर्माण होगा। पंजाबी सेवा सदन में 11.61 लाख रुपये से एक गेट का निर्माण होगा।
-वार्ड आठ में लगेगी ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालयों की देखरेख पर खर्च होंगे 26 लाख

वार्ड आठ में 5. 93 लाख से त्रिकोणा पार्क में ओपन जिम, झूले लगाए जाएंगे। इसके अलावा 26.39 लाख रुपये से एक साल के लिए कम्यूनिटी एवं पब्लिक टॉयलेट की होगी देखरेख। इसके लिए एजेंसी हॉयर की जाएगी।
विज्ञापन


शहर में सड़कों के निर्माण के साथ-साथ सामाजिक धर्मशालाओं में सुविधाओं के लिए कमरों के निर्माण और रेनोवेशन किया जाएगा। इसके अलावा पार्कों में ओपन जिम और झूले लगाए जाएंगे। नगर परिषद का प्रयास है कि सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्धि हो।
विज्ञापन

वरुण शर्मा, म्यूनिसिपल इंजीनियर, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें