फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोवा में मनीषा मौण का पदक पक्का

Wed, 08 Nov 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गोवा में आयोजित राष्ट्रीय बाक्सिंग खेल प्रतियोगिता में कैथल से अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मनीषा मौण ने सेमीफाइनल में राजस्थान की खिलाड़ी नेहा को हराकर पदक पक्का कर लिया।

मनीषा ने राजस्थान की खिलाड़ी को 5-0 से मात दी। मनीषा की इस उपलब्धि पर सभी खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। बुधवार को मनीषा का फाइनल मुकाबला पंजाब की खिलाड़ी मनदीप कौर के साथ होगा।
विज्ञापन


इससे पहले म्हारी बेटी मनीषा मौण ने पहला मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता में अपनी विजय का श्रीगणेश किया था। उन्होंने मणिपुर की खिलाड़ी आमेशोरी हुईड्रोम को 5-0 से हराया था। बुधवार को प्रतियोगिता का समापन होना है। इसी दिन फाइनल भी होगा।
विज्ञापन


सभी खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि मनीषा स्वर्ण पदक लाकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेगी। जिला खेल अधिकारी सुमन मलिक, बॉक्सिंग कोच राजिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह व विक्रम सिंह ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें