फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मिक्स रिले रेस में स्वर्ण पदक विजेता मनीषा को बेस्ट एथलीट की ट्रॉफी

Tue, 12 Nov 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र में आयोजित इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट में डीएवी काॅलेज चीका के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। डीएवी चीका की तृतीय वर्ष की छात्रा मनीषा ने 400 मीटर रेस में स्वर्ण पदक, 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक, मिक्स रिले रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया। आयोजकों ने मनीषा को बेस्ट एथलीट की ट्रॉफी से सम्मानित किया।

यह जानकारी स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रो. नीलम देवी ने दी। उन््होंने बताया कि छह से आठ नवंबर तक आयोजित एथलेटिक्स मीट की 400 मीटर रेस में बीए द्वितीय वर्ष की सलोनी ने रजत पदक, तृतीय वर्ष की छात्रा अनीता कुमारी ने हेप्टाथलॉन में स्वर्ण पदक, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रमन देवी ने 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन) में स्वर्ण पदक व ट्रिपल चेस में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


बीए तृतीय वर्ष के छात्र विकास में 1500 और 800 मीटर रेस में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आसीमा ने 20 किलोमीटर रेस वाक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनीषा, रमन, अनीता, सलोनी ने रिले रेस में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


मिक्स रिले रेस में पवन, विकास, मनीषा, सलोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्राचार्य अवतार सिंह भिखन ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. नीरज सिंह, प्रो. गुरतेज सिंह, नीरज राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें