संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। शिमला गांव मेंं शनिवार को पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में मांडी गांव की टीम ने लोधर को 49 रन से हराकर चैंपियनशिप जीत ली।
मिलाप क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल जीतने पर विजेता टीम के खिलाड़ियों को नकद इनाम व सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर समाज सेवी सियाराम शिमला, ब्लाक समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र धानियां, संदीप मोर, नरेंद्र जुलानी खेड़ा आदि लोग मौजूद रहे।