कैथल। आरकेएसडी कॉलेज की एनएसएस टीम की ओर से शिविर के छठे दिन का शुभारंभ राजकीय प्राथमिक स्कूल शेरगढ़ में हुआ।
इसकी शुरुआत एनएसएस की प्रार्थना एवं गीत के साथ की गई। इसके बाद स्कूल के जीएसएस स्कूल के अध्यापक हरदीप सिंह ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार व योग करवाया। इस शिविर का मुख्य थीम आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत है।
अभियान के पहले चरण में सफाई तथा वृक्षारोपण अभियान चलाया। सभी स्वयंसेवकों ने अपनी एकता का प्रदर्शन करते हुए स्कूल के प्रांगण में पौधे लगाए। जिला प्रशिक्षण अधिकारी रेडक्रॉस से मुख्य अथिति बीरबल दलाल ने स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा एवं होम नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया।
दोपहर के भोजन के बाद शहीदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतिभागियों ने बहुत उत्साह से देशभक्ति के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डॉ. श्वेता गर्ग, डॉ. संजय गर्ग एवं प्रो. राजेश देसवाल ने सभी गतिविधियों का समन्वय किया। संवाद