फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिव्यांगों को अपार खुशियां देगा मानव मंदिर

Fri, 15 Nov 2024 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करनाल रोड पर स्थित गर्ग मनोरोग क्लीनिक में नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल की बैठक हुई। इसमें जानकारी दी गई कि 15 दिसंबर को दया गुप्ता मानव मंदिर का उद्घाटन होगा। यह दिव्यांगों को अपार खुशियां देगा।

बैठक के आरंभ में शाखा कैथल के सचिव डॉ. अनिल जिंदल ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। शाखा कैथल के संरक्षक सतपाल मंगला ने सभी सदस्यों और वॉलंटियर का धन्यवाद किया, जो नारायण सेवा संस्थान के विभिन्न सेवा प्रकल्पों में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


संयोजक डॉ. विवेक गर्ग ने संस्थान द्वारा निर्माणाधीन दया गुप्ता मानव मंदिर नारायण सेवा केंद्र कैथल के विषय में बताया कि 20 अगस्त 2023 को भूमि पूजन के साथ मानवता के जिस मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। अब इसका निर्माण लगभग पूरा होने वाला है।

उन्होंने इस काम में सहयोग करने वालों को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि दिनांक 15 दिसंबर 2024 को सेवा के इस मंदिर का भव्य उद्घाटन कर दिव्यांग बंधुओं और जरूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया जाएगा।

सह संयोजक दुर्गा कुच्चल ने बताया कि इस सेंटर में दिव्यांग बंधुओं के कृत्रिम अंग और कैलिपर बनाकर उन्हें निशुल्क लगाए जाया करेंगे। साथ ही एक निशुल्क फिजियोथेरेपी सेंटर सभी जरूरतमंद लोगों की सेवा में कार्यरत रहेगा। सहसचिव डॉ नरेश गर्ग ने बताया कि इस सेंटर में दिव्यांग और जरूरतमंद बच्चों को स्वावलंबी बनाने हेतु कुछ स्किल डेवलपमेंट कोर्स जैसे कंप्यूटर प्रशिक्षण, मोबाइल रिपेयरिंग एवं सिलाई प्रशिक्षण भी निशुल्क चलाए जाएंगे।
विज्ञापन


उद्घाटन कार्यक्रम के आयोजन हेतु बैठक में उपस्थित सेवा प्रचारक राजेश गुप्ता, जयप्रकाश गर्ग, सोनू बंसल, डॉ मनोज बंसल, शेर सिंह, ईश्वर गोयल, बृज मोहन गुप्ता ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। अंत में डॉ विवेक गर्ग ने मानवता के इस मंदिर नारायण सेवा केंद्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दानदाताओं से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें