फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली का खेत में प्रबंधन करने से बढ़ेगी भूमि की उर्वरा शक्ति : डॉ. अमित कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल की ओर से गांव खेड़ी सिकंदर में फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 75 से अधिक किसानों ने भाग लिया। केंद्र के वैज्ञानिक एवं फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने कहा कि पराली को खेत में मिलाने से मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ती है और भूमि की उर्वरा शक्ति में सुधार होता है। किसानों को पराली जलाने के बजाय उसका खेत में ही प्रबंधन करना चाहिए।
विज्ञापन

इसके लिए सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, सरफेस सीडर, जीरो टिलेज मशीन, मल्चर और रोटावेटर जैसी मशीनों का उपयोग किया जा सकता है। ये मशीनें सरकार की ओर से अनुदान पर उपलब्ध करवाई जाती हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जसबीर सिंह ने पराली जलाने से होने वाले नुकसान बताए। उन्होंने प्राकृतिक खेती, कीटनाशक मुक्त सब्जियों व दूध उत्पादन और स्वच्छ खान-पान के महत्व पर भी जानकारी दी। प्रगतिशील किसान राजेश कुमार ने फसल अवशेष प्रबंधन के अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें